झारखंड
पेड़ से लटका मिला शव हत्या की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 3:59:53 PMलातेहार, (हि.स.)। मनिका थाना क्षेत्र के जानहो पंचायत के पननवां गांव निवासी विकास कुमार पासवान 20 वर्ष का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। बुधवार की सुबह उसका शव गांव में ही पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभय शंकर दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि रात में मोबाइल चार्ज के नाम पर घर से निकला था पर वो लौटा नहीं। सुबह खोजबीन किया तो घर के पास ही पलाश के पेड़ से लटका हुआ शव मिला। मृतक के पिता ने हत्या का मामला बताते हुए थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।
वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।