ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
पांच लाख का इनामी कुख्यात अखिलेश सिंह गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 12:40:24 PM
पांच लाख का इनामी कुख्यात अखिलेश सिंह गिरफ्तार

रांची, (हि.स.)। पांच लाख का इनामी कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गुरुग्राम में अखिलेश और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी होने की सूचना है। झारखंड और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है। कुख्यात अखिलेश सिंह के पैर में दो गोली लगी हैं।
कुख्यात अखिलेश सिंह की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। जमशेदपुर एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अखिलेश पर उपेन्द्र सिंह, जेलर उमाशंकर पांडेय की हत्या और जज आरपी रवि पर भी फायरिंग का आरोप है। बिहार-झारखंड समेत 50 से अधिक मामले में उसकी तलाश थी। 
वह जमशेदपुर में आतंक का पर्याय था। कुछ दिनों पहले ही उसके पिता पर फायरिंग की गई थी। जमशेदपुर एसएसपी और ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार गुरुग्राम के लिए रवाना हो चुके हैं। अखिलेश सिंह वहां सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मामले को लेकर गुरुग्राम पुलिस बुधवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS