झारखंड
घने जंगलों में भी अब पुलिस का वायरलेस करेगा काम
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2017 2:48:47 PMरांची, ( हि.स.)। राज्य में नक्सलियों के खात्मे को लेकर पुलिस के वायरलेस को हाईटेक बनाने का कार्य जोर-शोर से जारी है। राजधानी में टेट्रा वाले सिस्टम को अब तक का अपडेट सिस्टम माना जाता था। जिसमें आवाज की स्पष्टता थी और यह मोटोरोला के सेट पर चल रहा था। अब टेट्रा से भी अपडेट वर्जन राज्य में शुरू होने जा रहा है। यह डिजिटल मोबाइल रेडियो (डीएमआर) इससे जंगल में भी पुलिस को एकदम साफ स्पष्ट आवाज मिल पाएगा। अपडेट वर्जन आने से इस सिस्टम में पुलिस का संचार माध्यम आधुनिक होगा। इस नई व्यवस्था की अगले वर्ष मार्च के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य है। इसके लिए निविदा भी शीघ्र निकाली जाएगी।
जिसके लिए पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के बीच बात चल रही है। निविदा में कई कंपनियां के नाम ऊपर चल रहे हैं। जिसमें मोटोरोला, कैनवुड सहित कई कंपनियां हैं और इन्ही कंपनियों के गुणवत्ता आदि के मामले पर विचार विमर्श की जा रही है। गौरतलब है कि रांची जमशेदपुर और धनबाद में एक साथ इस नई व्यवस्था को लागू करने की योजना है, ताकि पुलिस के संचार तंत्र को अपडेट किया जा सके।
राजधानी में टेट्रा के ठप होने में करीब 06 महीने में रांची पुलिस अपनी पुरानी व्यवस्था जीरो बैंड पर अपना काम चला रही है। आईजी प्रोविजनल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी डिजिटल मोबाइल रेडियो का प्लान तैयार हुआ है। सरकार की स्वीकृति के बाद में निविदा फाइनल होने से लेकर लगाने तक के कार्य होंगे। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह बेहतर कार्य करेगा।
उन्होंने बताया कि नेटवर्क दुरुस्त रहे और आवाज भी ना कटे हुए आए इसके लिए कई डिजिटल सिस्टम लगाए जाएंगे। यह कुछ किलोमीटर की दूरी पर होंगे, ताकि पूरा जिला इससे कनेक्ट रह सके। तीन जिलो में यह व्यवस्था तत्काल लागू किया जाएगा। यह सेवा शुरू होने से पुलिस को तुरंत एवं स्पष्ट आवाज मिलेगी। इसमें अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को बहुत भाग दौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। जंगल में सुदूर इलाकों में भी पुलिस को अधिकारियों की आवाज भी स्पष्ट तरीके से सुनाई देगी।