ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
खादी अपनाकर सादा जीवन-उच्च विचार को दें बढ़ावा : राज्यपाल
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2017 4:08:42 PM
खादी अपनाकर सादा जीवन-उच्च विचार को दें बढ़ावा : राज्यपाल

रांची, (हि.स.)। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को गांधी जयंती पर मोरहाबादी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रा, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती के दिन हर कोई खादी के वस्त्र पहने। इससे गरीब का भला होगा और लोगों को अपने घर के बने कपड़े पहनने का आनंद मिलेगा। यह बापू के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा हमारे देश में भगवान बुद्ध के बाद यदि किसी महामानव को महात्मा की उपाधि मिली है, तो गांधी जी हैं। यह उपाधि उन्हें देश के प्रति समर्पण के लिए मिली है। हमारी सरकार महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चल रही है। हम स्वावलंबन, स्वभाषा, स्वशासन और सुशासन को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। लोगों को वनोपज से उत्पाद तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रकृति की गोद मे बसे झारखंड में देश का 62 प्रतिशत लाह व 82 प्रतिशत तसर होता है। इनके विकास के लिए राज्य में लाह व तसर के लिए बोर्ड का गठन किया गया है। लाह के उत्पाद दुनिया के चार देशों में निर्यात किए जाते हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार यहां की उद्यमशील महिलाओं को प्रशिक्षित कर तैयार उत्पादों को देश-दुनिया के बाजारों में बेचा जायेगा। इसी प्रकार सिल्क के उत्पादों में भी झारखंड देश में अग्रणी बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीठी क्रांति के आह्वान पर राज्य सरकार मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देगा। 
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री को भी याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी जैसे महामानव के कारण ही देश आज अनाज के लिए आत्मनिर्भर बन पाया है। कार्यक्रम में झारखंड राज्य खादी बोर्ड द्वारा प्रशिक्षित लोगों को 16 सिलाई मशीन, 12 लाह किट व 10 चरखा 80 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष उषा पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS