झारखंड
तीन दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2017 4:07:26 PMरांची, (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण महिला शाखा की ओर से तीन दिवसीय दीपावली मेला का आयोजन किया जा रहा है। दीपावली मेला हरमू रोड स्थित दिगम्बर जैन भवन में आयोजित किया गया है। यह मेला तीन से पांच अक्टूबर तक चलेगा। यह जानकारी सोमवार को दीपावली मेला की संजोजिका विनीता बिहानी एवं रेखा अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि महिला शाखा हर वर्ष मेले का आयोजन करती है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है उद्यमी महिलाओ को प्रोत्सहित करना। सचिव अन्नू पोद्दार ने बताया कि मेले में 80 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र दीया लाइट, पार्टी वियर, साड़ी, ज्वेलरी, डिजाइनर कुर्ती, लहंगा – चुन्नी, बेडशीट बंदरवाल, भगवान के पोशाक रंगोली सहित अन्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महिला उद्यमी मुख्य रूप से रामगढ, टाटा, कोलकाता, बोकारो, छत्तीसगढ़, रायपुर, रांची, दिल्ली आदि जगह से आ रही हैं।