ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सेना भर्ती प्रक्रिया चार अक्टूबर से होगी शुरू
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2017 10:13:29 AM
सेना भर्ती प्रक्रिया चार अक्टूबर से होगी शुरू

रांची, (हि.स.)। राज्य के सभी जिलों में सेना भर्ती की प्रक्रिया चार अक्टूबर से शुरू होगी और 14 अक्टूबर तक चलेगी। विभिन्न जिलों में सेना भर्ती के लिए रैली आयोजित की जायेगी। रांची के लिए सेना भर्ती रैली 10 अक्टूबर को मोराबादी मैदान में होगी। चार व पांच अक्टूबर को हवलदार पद के लिए रैली होगी। इसमें झारखंड के अलावा बिहार के युवा भी भाग लेंगे। इसके बाद छह अक्टूबर से झारखंड के लिए जिलावार भर्ती रैली होगी। 10 अक्टूबर को रांची के लिए भर्ती रैली होगी। रैली में भाग लेने के लिए सभी जिलों के 75000 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 

इस संबंध में भर्ती निदेशक एसएस परिहार ने बताया कि सेना भर्ती रैली मोराबादी मैदान में आयोजित की जाएगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवा रैली में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र लेजर प्रिंटर से निकालकर लाएं, तभी उन्हें रैली में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही युवाओं को आधार कार्ड लाना भी अनिवार्य है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS