झारखंड
सीएम ने परिवार के संग कन्या पूजन किया
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2017 5:24:27 PMजमशेदपुर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को अपनी पत्नी रूक्मिणी देवी और पुत्र ललीत दास के साथ भालूबासा शीतला माता मंदिर में कुंवारी कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने कुमारी कन्याओं को खुद अपने हाथों से प्रसाद खिलाया और उन्हें भेंट दिए। उससे पूर्व वे मां दुर्गा की पूजा कर पुष्पाजलि अर्पित की।
पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वे सीधे मंदिर के प्रागंण में बैठी कन्याओं का पूजन किया। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राज्यवासियों से अपील की है कि हमारी भारतीय सास्कृतिक में नारी का विशेष स्थान है उनकी हमलोग उनकी पूजा करते हैं। हमें नारी शक्ति का सम्मान करना होगा, ताकि समाज में फैले विकृति काे समाप्त किया जा सके। यही मां की सबसे बड़ी पूजा है। कन्याओं के पूजन के बाद सीएम जैसे ही स्टेज पर बैठे, तो उनसे भेट करने वालों की होड़ मच गयी। इस दौरान सभी लोगों ने उनके पास आकर सेल्फी लिया। कन्याओं द्वारा प्रसाद ग्रहण कर लेने के बाद मुख्यमंत्री जमीन पर बैठकर समर्थकों के साथ जमीन में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, चन्द्रशेखर मिश्रा और राजा सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।