झारखंड
रेबीज मुक्त हुई रांची, जल्द होगी घोषणा
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2017 4:53:54 PM रांची, (हि.स.)। कुत्तों के काटने से होने वाली जानलेवा बीमारी रेबीज से रांची मुक्त हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) शीघ्र ही इसकी घोषणा करेगा। इस वर्ष शहर में रेबीज से एक भी मौत नहीं हुई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के मुताबिक शहर में 70 प्रतिशत आवारा कुत्तों को उच्च गुणवत्ता की एन्टी रेबीज दी गई है। यह जानकारी मिशन रेबीज के मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 90,000 कुत्तों को यह वैक्सीन दी गई है। साथ ही 64,000 कुत्तों की नसबन्दी की गई।
इस साल केवल तीन कुत्तों में रेबीज वायरस मिला है, जो सामान्य औसत पांच से कम है। उन्होंने बताया कि शहर में एक लाख बच्चों को कुत्ते के काटने से होने वाली इस बीमारी के बारे में जागरूक किया गया है।