ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
दुर्गा पूजा में लगाए गए 200 सफाई कर्मी
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2017 10:46:16 AM
दुर्गा पूजा में लगाए गए 200 सफाई कर्मी

 रांची, (हि.स.)। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची नगर निगम ने लगभग 200 सफाई कर्मियों को लगाया है। यह सफाई कर्मी रात में भी विभिन्न पूजा पंडालों के पास सफाई करेंगे। इसके तहत सभी मल्टीपरपस सुपरवाइजर, जमादार, जोनल सुपरवाइजर, ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर, सीएसओ और सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि शहर के सभी पूजा पंडालों के समीप रात 2:30 बजे से ही सफाई अभियान चलाया जाए। ताकि सुबह होते-होते सभी पूजा पंडालों के आसपास कचरा ना रहे और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे।

इस संबंध में रांची नगर निगम की ओर से आदेश भी जारी किया गया है। नगर निगम के इस विशेष सफाई अभियान में लगभग 200 सफाई कर्मियों को लगाया गया है। इन सफाईकर्मियों में 70 पुरुष और लगभग 100 महिला सफाईकर्मी शामिल हैं। जबकि 29 टाटा ऐस ट्रेक्टर व उसमें कार्यरत कर्मचारी भी सफाई कार्य में लगाए गए हैं। नगर आयुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने निर्देश दिया है कि न सिर्फ पूजा पंडाल, बल्कि पूजा पंडाल की ओर आने वाली सभी सड़कों की सफाई व्यवस्था भी सुबह तक दुरुस्त करने का आदेश दिया है। इसके लिए हर एरिया के जोनल सुपरवाइजर व सुपरवाइजरों के बीच कार्यों का स्पष्ट बंटवारा भी किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुवार को नगर निगम के पीआरओ नरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रांची नगर निगम गंभीर है। इसके लिए सैकड़ों सफाई कर्मियों को लगाया गया है। ताकि दुर्गा पूजा के दौरान कहीं भी गंदगी ना रहे।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS