झारखंड
मां के दरबार में लगने लगी भक्तों की हाजिरी, पूजा पंडालों में उमड़ रहा है लोगों का रैला
By Deshwani | Publish Date: 27/9/2017 3:35:13 PMरांची, (हि.स.)। दुर्गा बाड़ी से लेकर बिहार क्लब, मेन रोड, बकरी बाजार, ओसीसी कंपाउड लेक रोड, रातू रोड, कोकर, हरमू, अरगोड़ा, बूटी मोड़, कांटाटोली, रेलवे स्टेशन व मोरहाबादी में बने आकर्षक पंडाल और मां की प्रतिमा लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। इसके अतिरिक्त कई तरह के झूले, रोशनी से सजायी गयी कलाकृतियां रात के अंधेरे को रंगीन बना रही हैं। भक्तिमय और खूबसूरत वातावरण में मां के दर्शन का अलग ही मजा है। बच्चे और युवा मेले का आनंद ले रहे हैं।