ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
दुमका व राजमहल की हारी लोकसभा सीटों पर भाजपा की नजर
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2017 6:04:33 PM
दुमका व राजमहल की हारी लोकसभा सीटों पर भाजपा की नजर

रांची,(हि.स.)। भाजपा मिशन 2019 की तैयारी में पूरी तरह जुट गयी है। पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में 360 सीटें जीतने की रणनीति बना रही है। इसके तहत पार्टी ने 18 राज्यों की ऐसी 123 सीटों को चिन्हित किया है,जहां पिछले चुनाव में अन्य पार्टियों की स्थिति उसके मुकाबले मजबूत रही है। इनमें झारखंड की दो सीटें शामिल हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सोमवार को नई दिल्ली में हुई विस्तारित बैठक में इस पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्य के अन्य मंत्री,सांसद और विधायक मौजूद थे।
 
गौरतलब है कि झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में से 12 अभी भाजपा के पास है। दुमका और राजमहल दो सीटें झामुमो के कब्जे में है। पिछले लोकसभा चुनाव में दुमका से झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और राजमहल से पार्टी के उम्मीदवार विजय हांसदा जीते थे। भाजपा ये दोनों सीट भी हथियाने की रण्नीति बनाने में जुट गयी है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वहां बूथ् स्तर के कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिये भाजपा अभियान चलायेगी। सभी बूथों के लिये कार्यकर्ताओं की टीम बनायी जायेगी । अगले दो महीनों में पार्टी इन सीटों के लिये उम्मीदवारों का भी चयन कर लेगी, ताकि चुनाव की तैयारी और क्षेत्र के लोगों से जुड़ने के लिये उन्हें पूरा समय मिले। उधर, सरकार भी इन क्षेत्रों के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास एक हजार दिन के कार्य काल के दौरान कम से कम 70 बार दुमका गये हैं। अपनी सरकार के 1000 दिन का कार्य काल पूरा होने के उपलक्ष्य में राज्य के विभिन्न जिलों में चल रहे कार्यक्रमों का समापन भी उन्होंने बीते 22 सितम्बर को दुमका में ही किया था। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दुमका से संथालपरगना को तीन हजार करोड़ रूपये से अधिक की विकास योजनाओं का सौगात दिया है। इससे पूर्व प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय भूतल परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी साहेबगंज को गंगा पुल सहित विकास की कई योजनाओं की सौगात दे चुके हैं। राजमहल संसदीय क्षेत्र साहेबगंज जिले में आता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS