ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अक्षरा सिंह के डांडिया शो में अफरा-तफरी, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2017 3:56:53 PM
अक्षरा सिंह के डांडिया शो में अफरा-तफरी, कई घायल

बोकारो, (हि.स.)। बोकारो के नया मोड़ स्थित वेस्टर्न फॉर्म में आयोजित भोजपुरी फिल्म-जगत की हॉट सिने तारिका अक्षरा सिंह के डांडिया शो के दौरान सोमवार रात अफरा-तफरी मच गयी। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। 

एक समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित डांडिया शो के दरम्यान उस वक्त अफरा-तफरी मची जब अक्षरा स्टेज पर डांडिया करने पहुंचीं। प्रशंसकों में अक्षरा की तस्वीर कैद करने की ऐसी सनक थी कि उन्होंने आपा खो दिया और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इसी क्रम में कुछ लोग लाइट ट्रेस पर चढ़ गए और इसके कारण वह धराशायी हो नीचे गिर गया। जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक महिला समेत कई लोगों को हल्की चोटें भी आईं। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में अक्षरा ने भी बीजीएच जाकर महिला का हालचाल जाना। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS