झारखंड
हर ओर बह रही है भक्ति की धारा, बाजारों में चहल-पहल बढ़ी
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2017 11:09:17 AMरांची/लोहरदगा, (हि.स.)। दुर्गा पूजा को लेकर हर ओर भक्ति की धारा बह रही है। बाजारों में जहां चहल पहल बढ़ गई है, वहीं पंडालों का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। मूर्तिकार मां दुर्गे की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
शहर से लेकर गांव तक में दुर्गा पूजा की तैयारियों जोरों पर की जा रही है। प्रवचन एवं भजन का कार्यक्रम भी हो रहा है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही रही है।
दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए हैं। जगह-जगह पुलिस सादे लिबास में तैनात है। पंडालों के आस-पास महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।