ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
लोगों और विशेषज्ञों ने सम दिवा रात्रि के सूर्योदय का नजारा देखा
By Deshwani | Publish Date: 23/9/2017 5:20:10 PM
लोगों और विशेषज्ञों ने सम दिवा रात्रि के सूर्योदय का नजारा देखा

हजारीबाग, (हि.स.)।दो मेगालिथ पत्थरों के बीच से सम दिवा रात्रि के सूर्योदय के नजारे का सैकड़ों लोगों और विशेषज्ञों ने अवलोकन किया। बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह में सम दिवा रात्रि के सूर्योदय का नजारा देखने के लिए लोग अहले सुबह से ही जुटे थे। मेगालिथ का अध्ययन करने वालों से लेकर पर्यटन विभाग के अधिकारी, खगोलशास्त्री और विश्वविद्यालय के प्राध्यापक छात्र के अलावा स्थानीय लोग भी इस मनोरम दृश्य को देखने जुटे थे। सभी ने मनोरम दृश्य का अवलोकन किया। पर्यटन विभाग के अधिकारी अमिताभ, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश शरण, कुलसचिव डा वंशीधर रुखैयार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक आनंद सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी सूर्योदय के मनोरम दृश्य का अवलोकन किया।
केन्द्रीय विश्वविद्यालय के एखलाक अहमद खाँ ने कहा कि उन लोगों ने जैसा सुना था वैसा ही नजारा उन्हें देखने को मिला, हालाँकि अव्यवस्था के कारण वे इस दृश्य को सहेजने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने सरकार से इस मनोरम और ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण पर जोर दिया। इसी विश्वविद्यालय की रोशनी महकमन ने सूर्योदय के दृश्य को मनोरम बताया। 
रांची विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ अलखदेव प्रसाद ने इसे प्राचीन पूर्वजों के सम्मान का प्रतीक बताते हुए इसके संरक्षण व शोध की आवश्यकता बताई। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह स्थित सम दिवा रात्रि के सूर्योदय का नजारा देखने के लिए 21, 22 मार्च एवं 22-23 सितम्बर को सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। खगोलविद् इसे वेधशाला कह इसे सहेजने की माँग सरकार से की है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS