ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
स्मार्ट सिटी की आधारशिला रखेंगे उपराष्ट्रपति
By Deshwani | Publish Date: 8/9/2017 1:35:06 PM
स्मार्ट सिटी की आधारशिला रखेंगे उपराष्ट्रपति

 रांची। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा प्रभात तारा मैदान धुर्वा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में साक्षरता केंद्र के उत्प्रेरक व वर्ष 2016-17 में नव साक्षर हुए लगभग चार हजार लोग भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति इन नव साक्षरों से बात करेंगे। कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होगा। वहीं, नौ सितंबर को उपराष्ट्रपति रांची स्मार्ट सिटी का शिलान्यास करेंगे।

 
यह देश का पहला ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट है. एचइसी के 656 एकड़ में रांची स्मार्ट सिटी बन रही है। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति जब शहरी विकास मंत्री थे, तब उन्होंने ही रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान की थी। आठ सितंबर को वह बतौर उपराष्ट्रपति इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 
 
उपराष्ट्रपति के रांची आगमन और उनके कार्यक्रम को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। उपराष्ट्रपति के एयरपोर्ट से राजभवन तक सुरक्षित पहुंचने के लिए गुरुवार की शाम पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक कारकेड का रिहर्सल भी किया। रिहर्सल के दौरान सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान सड़क के दोनों ओर विभिन्न स्थानों में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। एयरपोर्ट के आसपास भी अलग से पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के आसपास में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा की व्यवस्था की गयी। सुरक्ष को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।
 
उपराष्ट्रपति का विस्तृत कार्यक्रम
आठ सितंबर
12.25 बजे: विशेष विमान से दिल्ली से चलेंगे।
2.05 बजे: रांची एयरपोर्ट आयेंगे, गार्ड ऑफ ऑनर।
2.15 बजे: एयरपोर्ट से राजभवन रवाना होंगे।
2.35 बजे: राजभवन पहुंचेंगे।
3.45 बजे: राजभवन से प्रभात तारा स्टेडियम के लिए रवाना होंगे।
4-5.30 बजे: प्रभात तारा में साक्षरता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
5.30 बजे: राजभवन के लिए रवाना होंगे।
5.45 बजे: राजभवन पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम।
नौ सितंबर
10.45 बजे: राजभवन से एचइसी के लिए चलेंगे।
11.00 बजे: एचइसी पहुंचेंगे।
11-12 बजे: रांची स्मार्ट सिटी शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
12 बजे: एचइसी से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
12.10 बजे: रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
12.10-12.15 बजे: विदाई दी जायेगी।
12.15 बजे : दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS