ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
रांची में जैप के दो जवान समेत 7 लोगों की मौत से हड़कंप
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2017 5:48:55 PM
रांची में जैप के दो जवान समेत 7 लोगों की मौत से हड़कंप

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जहरीली शराब पीने से जैप के दो जवान समेत 7 लोगों की मौत हो गयी। इस घटना के प्रकाश में आने से प्रदेश में हड़कंप मच गया। उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर डोरंडा क्षेत्र से 3-4 कार्टन नकली शराब बरामद की। डोरंडा के ही नेपाली कॉलोनी से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस बीच, राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सरकार मामले का संज्ञान लेगी और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

इससे पहले सुबह जहरीली शराब पीने से जैप-1 और जैप-8 के एक-एक जवान की मौत की खबर आयी थी. बाद में मृतकों की संख्या बढ़ने लगी। अलग-अलग इलाके से लोगों की मौत की खबर आने लगी। बताया जाता है कि मृतकों में 2 लोग सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं, जबकि 5 लोग डोरंडा से है। अन्य मृतकों के नाम लड्डू गद्दी, इसलाम अंसारी, अमित कुमार तिवारी उर्फ संटू (18) और संदीप चौधरी के रूप में हुई है. अमित उर्फ सिंटू सुखदेव नगर का रहनेवाला बताया जाता है।
बताया गया कि सभी ने डोरंडा की एक दुकान से शराब खरीद कर पी थी। इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ गयी। तबीयत बिगड़ने पर जवानों को रिम्स भेजा गया, जहां दोनों की मौत हो गयी। वहीं, एक जवान जो रिम्स में भरती है, की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जैप-1 के मृतक जवान का नाम योगेश क्षेत्री है, जबकि महादेव मुर्मू जैप-8 का जवान था। जहरीली शराब पीने की वजह से ही गंभीर रूप से बीमार जवान का नाम विक्रम थापा है। उनका इलाज रांची के सेंटेविटा हॉस्पिटल में चल रहा है।
 
मृतकों में लड्डू गद्दी (डोरंडा), इसलाम अंसारी (डोरंडा), महमूद (कडरू), अमित उर्फ सिंटू (सुखदेवनगर), संदीप चौधरी (सुखदेवनगर), योगेश क्षेत्री (जैप-1 के जवान) और महादेव मुर्मू  (जैप-8 के जवान) शामिल हैं. अरविंद उर्फ बिट्टू यादव (17) एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसके अलावा शराब पीनेवाले एक अन्य युवक संतोष कुमार को भी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वह इरगू टोली का रहनेवाला है। 
बिहार में जहरीली शराब कांड को लेकर राजद नेता का नीतीश पर बड़ा हमला
योगेश दार्जीलिंग और महादेव साहेबगंज के रहनेवाले थे। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। लेकिन, जवानों का कहना है कि जहरीली शराब पीने की वजह से दोनों जवानों की मौत हुई है। ऐसे में सरकार और उत्पाद विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। झारखंड में सरकार ने शराब बेचने का फैसला लिया था, तो कहा था कि अवैध और नकली शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। लेकिन, दो जवानों की मौत ने सरकार के दावों की पोल खोल दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS