ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
...नहीं तो हम झारखंडी हो जायेंगे विस्थापित : शिबू सोरेन
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2017 6:29:36 PM
...नहीं तो हम झारखंडी हो जायेंगे विस्थापित : शिबू सोरेन

 रामगढ़ : हम झारखंडवासी कही विस्थापित न हो जाए इसलिए बाहरी को खदेड़ना होगा। कई साल लड़ाई लड़कर हमने अलग झारखंड राज्य हासिल किया, लेकिन आज बाहरी यहां का शासक बना हुआ है। यह बातें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने देवघर के रामगढ़ के गरडापहाड़ी मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

दिशोम गुरु ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का हाथ मजबूत करो। नहीं तो हम झारखंडी विस्थापित हो जायेंगे. उन्होंने कहा कि आज झारखंड में शिक्षा स्वास्थ्य, पलायन आदि समस्या से लोग जूझ रहे हैं।

जामा की विधायक सीता सोरेन ने कहा कि भाजपा की स्थानीय नीति से बाहरी लोग मालामाल और झारखंडी कंगाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की साजिश को झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS