ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
नक्सलियों की साजिश विफल, केन बम डिफ्यूज
By Deshwani | Publish Date: 2/9/2017 4:36:19 PM
नक्सलियों की साजिश विफल, केन बम डिफ्यूज

रांची। पुलिस ने रामगढ़ में एक बार फिर नक्सली साजिश को विफल कर दिया है। रामगढ़ और बोकारो जिले के संयुक्त पुलिस कार्रवाई से कई पुलिस कर्मियों की जान बच गई। कुजू और महुआ थाना क्षेत्र के बीच जंगल में दस किलोग्राम के केन बम को बरामद कर डिफ्यूज कर दिया गया। इस क्षेत्र में लेवी की मांग को लेकर लगातार केन बम लगाने का काम किया जा रहा है। इस क्षेत्र में माओवादी अपनी मज़बूत उपस्थिति के लिए लगातार पुलिस को टारगेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि गत 08 अगस्त को भी उक्त स्थान से कुछ ही दूरी पर दो केन बरामद किया गया था और बोकारो पुलिस व रामगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में डिफ्यूज किया गया था।
 
आज की इस घटना को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा यह भी है कि उग्रवादियों ने ही उसी दिन एक बम जंगल में छोड़ दिया होग़ा। स्थानीय लोग सहमी जुबान से कह रहे हैं कि ये लोग लेवी की मांग को लेकर ऐसा कर रहे हैं। बोकारो रामगढ़ को जोड़ने के लिए एक बड़ी कंपनी द्वारा करोड़ो रुपये की लागत से एक सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
 
रामगढ़ एसपी किशोर कौशल ने बताया कि करमा कपरफुटवा जंगल में कल ही एक केन बम की सूचना मिली थी। अभियान एएसपी संजय कुमार ने कहा कि दस किलोग्राम का केन बम मिला था, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS