झारखंड
कांग्रेस ने मनायी स्व. पीएन सिंह की पुण्यतिथि
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2017 8:23:29 PMरांची, (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व. पीएन सिंह की पुण्यतिथि सोमवार को कांग्रेस भवन में मनायी गयी। इस अवसर पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने स्व. सिंह को सच्चा कांग्रेसी बताया। उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता एवं उनके परिजनों से उनका व्यक्तिगत लगाव था। उनके नहीं रहने पर भी, उनके पुत्रों द्वारा यह परमपरा का निर्वाहन किया जा रहा है, यह बहुत बड़ी बात है।
पीएन सिंह जमीन से जुड़े हुए नेता थे, जो लोगों के दुःख-सुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अपने जीवनकाल के कई उतार-चढ़ाव के बीच वो हमेशा कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहे। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में हरि राम, सूर्यकांत शुक्ला, आलोक कुमार दूबे, निरंजन पासवान, प्रदीप तुलस्यान सहित अन्य लोग शामिल थे।