ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झाविमो की सभी इकाई होंगी दुरुस्त
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2017 8:20:32 PM
झाविमो की सभी इकाई होंगी दुरुस्त

रांची, (हि.स.)। झाविमो दलित मोर्चा, रांची महानगर कार्यसमिति की अहम बैठक चुटिया स्थित पोद्दार धर्मशाला में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि राज्य स्तर पर संगठन विस्तार का कार्य चल रहा है। पार्टी के सभी अनुसांगिक इकाइयों को 15 दिन के अंदर दुरुस्त कर लिया जायेगा। 

इस मौके पर महानगर महासचिव जितेन्द्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे राज्य में दलितों पर शोषण एवं अत्याचार बढ़ा है। झाविमो ही दलितों का कल्याण कर सकती है। बाबूलाल मरांडी के सिद्धान्तों से लोगों का जुड़ाव बढ़ रहा है। झाविमो ही इस राज्य को आगे ले जा सकती है। बैठक में मोर्चा के सांगठनिक विस्तार एवं मजबूती पर गहन विचार- विमर्श कर झारखंड में दलितों पर हो रहे अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ आन्दोलन की रणनीति तैयार की गयी। बैठक में उपस्थित सभी 13 मंडलों के अध्यक्ष एवं महानगर के पदाधिकारियों को 15 दिन के अंदर संगठन को दुरुस्त कर कमिटी गठित करने का निर्देश दिया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS