ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की रैली आठ को
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2017 8:12:25 PM
आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की रैली आठ को

रांची, (हि.स.)। झारखंड आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्यों पर गत नौ अगस्त को बिरसा चौक पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में मोर्चा की ओर से आठ सितम्बर को रैली निकाली जायेगी। रैली हटिया से विधान सभा तक जायेगी। यह जानकारी सोमवार को पत्रकारों को मोर्चा की प्रदेश महासचिव सुन्दरी तिर्की ने दी। उन्होंने बताया कि इस रैली में हिन्द महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपा वर्मा, महासचिव रघुनंदन राघवन सहित अन्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपना हक मांगने का अधिकार सबको हैं। लेकिन सरकार लाठी, डंडे के बल पर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि बीते नौ अगस्त को मोर्चा की सैकड़ों महिलाएं अपनी मांगों को लेकर विधान सभा का घेराव कर रही थी। लेकिन प्रशासन द्वारा उन पर लाठी चार्ज किया गया, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गयीं थी। उन्होंने बताया कि मोर्चा की मांगों में आंगनबाड़ी सेविकास, सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मानदेय में बढ़ोत्तरी, पोषण सखी की सेवानिवृत की आयु 65 वर्ष करने सहित अन्य मांग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार इस दिशा में जल्द निर्णय नहीं लेती है, तो मोर्चा आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रेसवार्ता में मोर्चा की राज्याध्यक्ष देवन्ती देवी, सुबेरा खातून, रेखा मंडल, अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS