ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मुख्यमंत्री ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2017 8:03:21 PM
मुख्यमंत्री ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत

खूंटी, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है कि वे ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि पार्टी है, इसलिए आप नेता हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को दीनदयाल नगर भवन में पार्टी के कार्यकर्ता संवाद दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। हालांकि सम्मेलन से पत्रकारों को दूर रखा गया, लेकिन अंदर से जो बातें उभर कर आयी, उसके अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के नीति-सिद्धांतों के साथ ही राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जन हित में चलायी जा रही विकास योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी के पचड़े से दूर रहें। सम्मेलन में खूंटी, रांची, रांची नगर, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी और मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री ने भाग लिया। 

सीएम ने कहा कि जिला स्तर के पदाधिकारियों से उनकी सीधी बात हो जाती है, लेकिन मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से वे मिल नहीं पाते। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देष्य उनकी समस्याओं को जानना और उनका निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि कुछ मंडलों के बारे में षिकायत आयी कि उनके द्वारा जो सूची सौंपी गयी है, वे सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से लग जायें। कार्यकर्ता गांवों में जायें और लोगों की समस्याओं की जानकारी लें और उन्हें मदद करें। वे घर-घर जाकर पता लगायें कि विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं। इसके पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री दीपक प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। सामूहिक सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री ने अलग‘अलग जिलों के जिलाध्यक्षों और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से अलग-अलग मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
 
11 सितंबर को रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी सरकार: सीपी सिंह 
सम्मेलन के बाद मीडिया से रू-ब-रू होते हुए राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि 22 सितंबर को रघुवर सरकार के एक हजार दिन पूरे हो रहे हैं। उसके पूर्व 11 सरकार द्वारा अपनी उपलब्धियों को लेकर एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट कार्ड के जरिये लोगों को बताया जायेगा कि अन्य दलों के 15 साल बनाम 1000 दिन में कितना अंतर है। रघुवर सरकार ने 1000 दिनों में जितने विकास काम किये गये, उतना काम पिछले पंद्रह वर्षों में भी नहीं हुए थे। रघुवर सरकार के पूर्व किसी गांव में पक्की सड़क नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि 2018 तक सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी जायेगी। जिन गांवों में बिजली पहुंचाने में कठिनाई होगी, उसे सौर ऊर्जा से रोषन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है कि वे सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की जानकारी और लाभ ग्रामीणों को दिलायें।
लोस में 350 और विस में 60 सीट जीतने का लक्ष्य: गिलुआ
भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीट और झारखंड विधानसभा के चुनाव में 60 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि जनता केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री रघुवर दास के विकास कार्यों को देख कर भाजपा को वोट देगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संवाद का उद्देष्य ही मुख्यमंत्री के साथ गांव स्तर के कार्यकर्ता से सीधा संवाद करना था।
खूंटी का और विकास होगा: नीलकंठ सिंह मुंडा
ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि भाजपा के शासन काल में खूंटी का काफी विकास होेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खूंटी के साथ ही पूरे राज्य के विकास के लिए काफी काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल और स्वच्छ झारखंड बनाने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खूंटी और अधिक विकास होेगा।
सांसद कड़िया मुंडा की अनुपस्थिति से उठ रहे हैं कई सवाल
भाजपा के दिग्गज नेता और खूंटी के सांसद कड़िया मुंडा कार्यकर्ता संवाद से दूर रहे। सम्मेलन में उनकी अनुपस्थिति के कई मायने निकाले जा रहे हैं। लोग खूंटी में भाजपा का अंदरूनी विवाद बता रहे हैं, तो कोई सांसद कड़िया मुंडा और विधायक और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री के बीच की दूरी बता रहा है। सम्मेलन में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी सांसद और विधायकों ने भाग लिया, लेकिन कड़िया मुंडा सम्मेलन में नहीं आये। सांसद की अनुपस्थिति के संबंध में पूछे जाने पर पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि सांसद क्यों नहीं आये, इसका कारण क्या है, इसकी जानकारी तो नहीं है, पर इसका पता लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उनकी निजी व्यस्तता हो या निमंत्रण देने में कोई कमी रही। 
ये थे उपस्थित
कार्यकर्ता संवाद में रांची के सांसद रामटहल चैधरी के अलावा रांची, गुमला सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी, रांची और रांची ग्रामीण के जिलाध्यक्ष, महामंत्री के अलावा पूर्व विधायक कोचे मुंडा, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, खूंटी के जिलाध्यक्ष काषीनाथ महतो, जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष आपी कष्यप, महामंत्री विनोद नाग, कृपा सिंधु बेहरा, उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत, विनोद भगत, संतोष जायसवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप साहू, जयप्रकाष भाला और आनंद कुमार के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थि थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS