ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
राष्ट्रीय पुस्तक मेला आठ सितम्बर से
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2017 11:01:39 AM
राष्ट्रीय पुस्तक मेला आठ सितम्बर से

रांची, (हि.स.)। आकाश ज्योति की ओर से राजधानी में 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला आठ सितम्बर से सर्कुलर रोड स्थित महेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में शुरू होगा। जबकि इसका समापन 17 सितम्बर को होगा। मेला में वाणी प्रकाशन, राजा पॉकेट बुक्स, प्रभात प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, सस्ता साहित्य मंडल, साहित्य अकादमी, के के प्रकाशन, मॉडर्न बुक्स सहित देश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों के 55 स्टॉल लगाए जाएंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सोमवार को आकाश ज्योति के आशीष रंजन दीक्षित ने बताया कि यह मेला बेटियों को समर्पित रहेगा। मेला में स्थानीय भाषा की पुस्तक के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पुस्तक मेले के लिए सभी भाषा की साहित्य एवं प्रतियोगी किताबें प्रमुख रूप से मंगाई जा रही हैं। मेला में साहित्य, प्रतियोगिता परीक्षा की किताबें व धार्मिक पुस्तकें भी विशेष रूप से उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा बच्चों के लिए कविता, कहानी, ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुस्तक मेला में बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता के अलावा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कई पुस्तकों का विमोचन भी होगा।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS