ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
राजद की रैली में शिरकत करेंगे हेमंत और बाबूलाल
By Deshwani | Publish Date: 26/8/2017 6:44:53 PM
राजद की रैली में शिरकत करेंगे हेमंत और बाबूलाल

रांची, (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रविवार को होने वाली रैली में झारखंड विपक्ष की एकता देखने को मिलेगी। राज्य की दो प्रमुख क्षेत्रिय पार्टी झामुमो और झाविमो के अध्यक्ष राजद की रैली में शिरकत करेंगे। 

झामुमो पार्टी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राजद की रैली में शामिल होंगे। वहीं झाविमो सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी 27 की रैली में अपनी पार्टी के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ नजर आयेंगे। 
झामुमो पार्टी प्रवक्ता विनोद पाण्डेय ने बताया कि राजद की रैली में हिस्सी लेने कार्यकारी अध्यक्ष-सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन रविवार सुबह पटना पहुंचेंगे। वहीं झाविमो पार्टी प्रवक्ता तौहिद आलम ने बताया कि बाबूलाल भी 27 की सुबह पटना पहुंचेंगे। गौरतलब हो कि चारा घोटाला मामले में पेशी के लिए रांची आते रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रैली में झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी और हेमंत सोरेन को न्योता दिया था। लालू दोनों नेताओं को मिलाकर झारखंड में विपक्षी गठबंधन की नींव तैयार करना चाह रहे है। 
बाबूलाल मरांडी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) और हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष-सह नेता प्रतिपक्ष है। गठबंधन में प्रमुख किरदार निभाने वाले दलों में झामुमो, कांग्रेस, झाविमो और राजद है। नेतृत्व का टकराव हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी के बीच ही है। पहले भी झारखंड में विपक्षी एकता के प्रयास इसी को लेकर बिखरते रहे हैं। इसलिए लालू प्रसाद ने पहले इन्हीं दोनों नेताओं को मिलाकर गठबंधन का प्लॉट तैयार करने के लिए दूर की चाल चली थी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS