झारखंड
झारखंड चैंबर चुनाव के लिए 27 को होगा मतदान
By Deshwani | Publish Date: 26/8/2017 10:52:03 AMरांची, (हि.स.)। झारखंड चैंबर चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। चैंबर चुनाव में इस बार दो टीम मैदान में है। इनमें रंजीत गाडोदिया और मुकुल तनेजा शामिल हैं।
मतदान 27 अगस्त को राजधानी के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होगा। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। चैंबर चुनाव के मतों की गिनती 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से होगी। इस साल 3002 मतदाता वोट डाल सकेंगे। मतदान के लिए 29 बूथ बनाए जाएंगे जबकि 25 काउंटर भी लगाए जाएंगे।
चुनाव अधिकारी ललित केडिया ने बताया कि यहां पर मतदाताओं को काउंटर और क्रमांक संख्या मिलेगा। इसी प्रकार कुल 25 कंप्यूटर लगाए जाएंगे, जहां इंट्री स्लिप सदस्यों को मिलेगी। जिनके पास फोटोयुक्त कार्ड चैंबर के रिकॉर्ड में नहीं है, उनके लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। मतदान स्थल पर लगाए गए सभी कंप्यूटर पर सभी प्रत्याशियों के एक-एक पर्यवेक्षक के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं महिला, पूर्व अध्यक्ष एवं बुजुर्गों के लिए अलग लाइन रहेगी।