झारखंड
सिटी एसपी ने की सभी सिनेमा हॉल प्रबंधकों के साथ बैठक
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2017 8:18:33 PMरांची, (हि.स.)। सिटी एसपी अमन कुमार ने शुक्रवार को सभी सिनेमा हॉल प्रबंधकों के साथ बैठक की। सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स के माध्यम से जनता तक पहुंचने के लिए पुलिस की यह अनोखी पहल है। सिटी एसपी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने और अपराध को रोकने के लिए यह एक पहल है। सिनेमा से पहले स्लाइड शो और अंतराल के दौरान लोगों को विभिन्न धोखाधड़ी और सावधानियों के बारे में जागरूक बनाने सहित अन्य मुद्दो पर बातचीत की गयी। जिसमें प्रबंधकों ने सहमति जतायी। अगले सप्ताह से सिनेमाघरों में लोगों को अपराध, धोखाधड़ी सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी जाने लगेगी।