ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
रांची में तस्करों के कब्जे से 300 गायें मुक्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2017 10:49:49 AM
रांची में तस्करों के कब्जे से 300 गायें मुक्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

रांची, (हि.स.)। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से राजधानी रांची से 300 गायों को मुक्त कराया है। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए गौ तस्करों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गयी है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 
रांची के लोअर बाजार और डोरंडा से करीब 300 गायों को मुक्त कराया गया है। एसएसपी को सूचना मिली थी किस शहर में बड़ी तादाद पर गायों की तस्करी की जा रही है। सूचना पर शहर के थाना प्रभारियों को मिलाकर एक टीम का गठन किया गया। दो डीएसपी भी छापेमारी में शामिल थे। इस दौरान छापेमारी में लोअर बाजार और डोरंडा इलाके से सभी गायों को बरामद किया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। उससे पूछताछ जारी है। सभी गायों को एचइसी स्टेडियम में रखा गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS