झारखंड
आय से अधिक संपत्ति मामले में दो पूर्व मंत्री हुए पेश
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2017 4:36:20 PMरांची। झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही और कमलेश सिंह गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की कोर्ट में उपस्थित हुए।
मामले में सीबीआई की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस पेपर सौंपा जाना था। कोर्ट ने इस संबंध में सीबीआई के डायरेक्टर और हाई कोर्ट को भी पत्र लिखा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 20 सितंबर निर्धारित की है।