झारखंड
मंच की रैली में शामिल होंगी ममता बनर्जी
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2017 8:32:27 PM रांची, (हि.स.)। प्रदेश आदिवासी मूलवासी अधिकार रक्षा मंच की ओर से 31 अगस्त को रांची के हरमू मैदान में एक रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में मुख्य वक्ता के रूप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी सोमवार को प्रेसवार्ता में मंच के अध्यक्ष दिवाकर टुडू ने दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार राज्य में विकास के नाम पर राज्य की गरीब आदिवासियों को छलने का काम कर रही है। राज्य सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। जिस कारण सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई मुद्दे हैं।
उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में सरकार धर्मांतरण विधेयक पास कराया है। इन सभी मुद्दों के विरोध में यह रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस रैली में शामिल होने के लिए मंच ने झारखंड की विभिन्न विपक्षी दलों को भी आमंत्रित किया है। प्रेसवार्ता में मंच के उपाध्यक्ष शशधर हांसदा, विजय कुमार टुडू, शंकर चंद मांडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।