ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झाविमो विधायक प्रदीव यादव को जमानत
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2017 8:24:35 PM
झाविमो विधायक प्रदीव यादव को जमानत

 रांची,  (हि.स.)। झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के विधायक प्रदीप यादव को राहत देते हुए जमानत दे दी। सोमवार को लम्बी बहस के बाद कांड संख्या 37/17 में प्रदीप यादव को जमानत मिल गयी है। न्यायामूर्ति आर.मुखोपाध्याय की पीठ में सरकार की ओर से महाधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस किया। वहीं विधायक प्रदीप यादव के तरफ से अधिवक्ता राजेन्द्र कृष्णा ने पैरवी की थी। 

गौरतलब हो कि गोड्डा जिले के बक्सरा स्थित गायघाट मौजा में अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को सातवें दिन शनिवार तड़के साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर लिया गया था। जेल जाने के बाद झाविमो विधायक प्रदीप यादव की तबीयत खराब हो गई थी। प्रदीप यादव को मंडल कारा के वार्ड संख्या-पांच में शिफ्ट कर दिया गया था। इस दौरान वह अनशन पर ही रहे। जेल में ही धार्मिक पुस्तकें मंगवायी थी। डॉ प्रवीण राम की ओर से गठित आठ चिकित्सकों की टीम ने दो बार उनके स्वास्थ्य की जांच की थी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS