ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
दुर्गापुर स्टील प्लांट के सीईओ बोकारो में
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2017 8:20:17 PM
दुर्गापुर स्टील प्लांट के सीईओ बोकारो में

बोकारो, (हि.स.)। दुर्गापुर स्टील प्लांट के सीईओ एके रथ सोमवार को बोकारो पहुंचे। उनके साथ महिला समाज, दुर्गापुर की अध्यक्ष ए. रथ का भी बोकारो आगमन हुआ। एके रथ के बोकारो आगमन पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एचपी सिंह एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अपने बोकारो दौरे के क्रम में रथ ने बीएसएल के सीईओ पीके सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बाद में उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट का दौरा किया। यहां के उत्पादन व परियोजनाओं की जानकारी ली तथा वरीय अधिकारियों संग बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

वहीं, उनके साथ आयीं दुर्गापुर स्टील प्लांट के महिला समाज की अध्यक्ष ए. रथ के यहां आगमन पर महिला समिति, बोकारो की अध्यक्ष सितारा सिंह ने उनका स्वागत किया। अपने बोकारो दौरे के क्रम में श्रीमती रथ ने महिला समिति, बोकारो द्वारा संचालित उद्योग केन्द्र एवं स्वावलम्बन का भ्रमण कर महिला समिति द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों का अवलोकन किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS