ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विशेष आवरण जारी
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2017 2:03:08 PM
स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विशेष आवरण जारी

रांची, (हि.स.)। 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को डोरंडा स्थित डाक कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया। झारखंड परिमंडल की डाक महाध्यक्ष शशि शालिनी कुजूर ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के क्रान्तिकारी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में एक विशेष आवरण जारी किया। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक डाक महाध्यक्ष साधन कुमार सिन्हा ने बताया कि डाक विभाग द्वारा विशेष आवरण अति विशेष विषय वस्तु पर जारी किया जाता है तथा यह अति संग्रहणीय वस्तु है और भारत के सभी फिलाटेलिक ब्यूरो एवं फिलाटेलिक काउंटर में प्रदर्शित होता है। यह विशेष आवरण झारखण्ड के वीर सपूत बिरसा मुंडा, तेलंगा खड़िया, तिलका मांझी, सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, नीलांबर, पीताम्बर, वीर बुधु भगत, लाल ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, टिकैत उमराव सिंह, पांडे गणपत राय, शेख़ भिखारी, जात्रा उरांव जैसे बहादुर वीरों के दमनकारी अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष को समर्पित है। उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर शहीदों को समर्पित यह आवरण झारखंड के सभी फिलाटेलिक ब्यूरो तथा फिलाटेलिक काउंटर में उपलब्ध है। इस अवसर पर वरिष्ठ डाक अधीक्षक केडी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS