झारखंड
मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 3:34:36 PMरांची, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एम वेंकैया नायडू को भारत के उपराष्ट्रपति पद का शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी। उन्होंने झारखंड की समस्त जनता की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं। रघुवर दास ने कहा कि आपके अनुभव, औदात्यपूर्ण व्यक्तित्व और प्रभावी नेतृत्व से देश को नई दिशा मिलेगी और गौरव के नए अध्याय लिखे जायेंगे।