झारखंड
भाजपा महिला मोर्चा और सशक्त होगी : आरती सिंह
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 8:47:49 PMरांची, (हि.स.)। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की बैठक गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर आरती सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी प्रिया सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा और सशक्त होगी। मोर्चा की बहने आगे बढ़े और राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में सशक्त हो। भाजपा महिला मोर्चा अच्छा से काम कर रही है। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह को प्रमंडलीय महिला सम्मेलन ’’विचार गोष्ठी’’ एवं स्वयं सहायता समूहों का महिला सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा हुई और तिथि निर्धारित किया गया।
आरती सिंह ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में बैठक 12 अगस्त को चाईबासा में रखा गया है, इसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ उपस्थित रहेगें। 17 अगस्त को संताल परगना प्रमंडल की बैठक दुमका में आयोजित किया गया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री डॉ. लुईस मरांडी उपस्थित रहेंगी। 19 अगस्त को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक रांची में आयोजित है तथा 21 अगस्त को पलामू प्रमंडल की बैठक लातेहार में आयोजित की गयी है। बैठक में काजल प्रधान, शीला हेम्ब्रम, रेखा विजय, प्रणिता शर्मा, शर्मिला रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।