ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
बेटियां देश का कोहिनूर : द्रौपदी मुर्मू
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 8:42:38 PM
बेटियां देश का कोहिनूर : द्रौपदी मुर्मू

बोकारो, (हि.स.)। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बेटियां देश का कोहिनूर हैं, उन्हें आगे बढ़ाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। जिस भी क्षेत्र में बेटियों को अवसर मिला उन्होंने उंचाईयों को छूआ है। लड़कियां किसी भी मामले में किसी से कम नहीं, बस अवसर दिये जाने और विश्वास करने की जरूरत है। गुरुवार को बोकारो के जरीडीह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामहिम ने उक्त बातें कही। उन्होंने छात्राओं को राज्य तथा देश की एक अमूल्य संपदा बताते हुए कहा कि भारत सरकार ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा बुलंद किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए बेटियों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देश में बेटियों को पढ़ाने और उनके भविष्य सुधारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।इसी स्कूल से कई छात्राएं टॉप कर रही हैं। राज्यपाल ने जरीडीह के उक्त क.गां. बा. विद्यालय की मेधावी छात्रा रिंकी कुमारी को पुरस्कृत भी किया। 

राज्यपाल ने यह भी कहा कि झारखण्ड एक धन-धान्य से परिपूर्ण राज्य है, लेकिन यहां के आम नागरिक अभी भी गरीबी में जी रहे है। कुरितियां तथा अंधविश्वास समाज में हावी है। इन सामाजिक बुराइयों को खत्म कर ही राज्य को आगे बढ़ाया जा सकता है। राज्यपाल के स्वागत में स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये। इसके पूर्व उन्हें सलामी गारद दिया गया। राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पौधारोपण किया। साथ ही, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों को कृमि-नाशक दवा भी खिलाई। समारोह में उपायुक्त राय महिमापत रे, पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश समेत प्रशासन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS