ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या, नौ नामजद
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 8:32:39 PM
आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या, नौ नामजद

बोकारो,  (हि.स.)। बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत सहारजोरी पंचायत के हाडाइ कुरुआ ग्राम निवासी आजसू नेता सह आरटीआई कार्यकर्ता सुधीर रवानी की हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इधर हत्या की सूचना पाकर पूर्व मंत्री उमाकांत रजक और डीएसपी महेश प्रसाद सिंह घटना-स्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच की। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधीर रवानी बुधवार शाम घर से निकले थे। वह रात में घर नहीं लौटे। सुबह परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की तो इसी क्रम में हरईकुरवा के पास इजरी नदी में उसका शव फेंका मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इस संबंध में पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया का पति प्रेमचांद रजवार व पड़ोसी मंगल रवानी समेत नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता के साथ-साथ मृतक सुधीर आजसू पार्टी का का पंचायत अध्यक्ष था। सुधीर रवानी के पिता मदन रवानी ने घटना को लेकर चंदनकियारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS