ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
अमित शाह और स्मृति को दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 7:56:24 PM
अमित शाह और स्मृति को दी बधाई

रांची,  (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि राज्यसभा में अमित शाह के आने से उनके लम्बे अनुभवों का लाभ पार्टी और देश को मिलेगा। लक्ष्मण गिलुवा ने अमित शाह के गुजरात राज्य से राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बुधवार को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कही। उन्होंने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी ने बड़ी उचाई प्राप्त की है। उनकी कुशल रणनीति का ही परिणाम है कि पार्टी लगातार अपना जनाधार बढ़ा रही है।

पार्टी को सर्वग्राह्य, सर्वस्पर्शी बनाने में अमित शाह का बहुमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अमित शाह ने तीन साल पूर्ण किए हैं। प्रदेश भाजपा इस अवसर पर उनका अभिनंदन करती है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बधाई दी है। अमित शाह एवं स्मृति इरानी को प्रदेश भाजपा की ओर से बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्युतवरण महतो, सत्येन्द्र तिवारी, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, प्रदीप वर्मा, महामंत्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS