ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भारतीय मजदूर संघ की कार्यसमिति की बैठक 11 से
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 7:53:12 PM
भारतीय मजदूर संघ की कार्यसमिति की बैठक 11 से

रांची, (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ की 140वां केंद्रीय कार्यसमिति बैठक 11, 12 और 13 अगस्त को रांची के अपर बाजार स्थित महेश्वरी भवन में होगी। इस बैठक में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सीके सजी नारायण, महामंत्री ब्रजेश उपाध्याय, केंद्रीय संगठन मंत्री बी सुरेन्द्रम सहित अन्य केंद्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य तथा अन्य प्रदेशों के पदाधिकारी और औद्योगिक महासंघों के महामंत्री भाग लेंगे। 

संघ के पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के मजदूरों की समस्याओं पर विचार विर्मश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नवंबर में संसद भवन का घेराव किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार श्रम कानूनों में जो संशोधन कर रही है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का व्यापक शोषण हो रहा है। जिसमें कम मजदूरी देकर उनसे काम लिया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में केंद्र सरकार को संघ की ओर से 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था। भारत सरकार ने संघ के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया था कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लायेंगे। इस मामले में आजतक सरकार ने फैसला नहीं लिया। मांगपत्र में संघ ने कहा था कि किसी भी मजदूर को 15 हजार न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए। लेकिन अभी 7वें वेतन आयोग की सिफारिश को लागू किया गया है। यह न्यूनतम वेतन सभी मजदूरों को मिले। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व में दिये गये मांगपत्र का समाधान कारक फैसला नहीं लेती है, तो संघ संसद का घेराव करेगी। मौके पर प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद, प्रदेश संगठन मंत्री पीएन ओझा, जिला मंत्री अरविंद कुमार सिंह, नवीन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS