ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
आदिवासियों की जमीन लूटना चाहती है सरकार : आरपीएन सिंह
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 7:41:20 PM
आदिवासियों की जमीन लूटना चाहती है सरकार : आरपीएन सिंह

रांची,  (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार आदिवासियों की जमीन लूटने के लिए सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। सरकार सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन नहीं करे। उन्होंने कहा कि झारखंड में किसान एक के बाद एक आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन सरकार उन्हें मुआवजा तक नहीं दे रही है। आरपीएन सिंह बुधवार को अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित विधान सभा घेराव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में इनवेस्ट के लिए इनवेस्टर बुला रही है। करोड़ों रूपये खर्च किये जा रहे हैं। लेकिन किसानों की कर्ज माफी नहीं की जा रही है। राज्य सरकार विधान सभा घेराव में शामिल होने के लिए आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं रोक रही है। कई जिलों में कार्यकर्ताओं की गाड़ी रोक दी गयी। उन्होंने कहा कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यह कानून आदिवासियों के लिए बनाया गया था। उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि किसानों की कर्ज माफ करे। उन्होंने कहा कि झारखंड में विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। यहां प्रत्येक दिन हत्या अपहरण, लूट, डकैती, बलात्कार, छिनतई की घटनाएं हो रही है। सरकार इसे रोकने में विफल है। आज झारखंड में बच्चा चेारी के अफवाह में सात-सात हत्याएं हो जा रही हैं, लेकिन अभी तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि राज्य के किसानों का कर्ज माफ किया जाये, बच्चा चोरी के अफवाह में भीड़ द्वारा किये गये हत्या में शामिल दोषियों को सजा दिया जाये। साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था दुरूस्त किया जाये। अगर इन सभी मांगों पर सरकार जल्द अमल नहीं करती है, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। 
मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि राज्य में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला है। सरकार के संरक्षण में अपराधी बेखौफ होकर अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। राज्य में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों को मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा है और ना ही उनका कर्ज माफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल है। सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। इसी के तहत सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन किया जा रहा है। ताकि गरीब आदिवासियों की जमीन को लूटने में आसानी हो। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी। अगर सरकार इस एक्ट में संशोधन करती है, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। 
उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बच्चा चोरी के अफवाह में सात हत्याएं हो जा रही हैं। सरकार अभी तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राज्य सरकार का एक ही मकसद है कि आदिवासियों की जमीन लूटना और पूंजीपतियों को देना। इसलिए सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। सरकार विकास के नाम पर विनाश कर रही है। सीएनटी और एसपीटी एक्ट आदिवासियों की जमीन की रक्षा के लिए बनाया गया था। इस एक्ट में संशोधन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य में प्रत्येक दिन अपराध की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस पर लगाम नहीं लग रहा है। राज्य में बच्चा चोरी के अफवाह में हत्याएं हो रही है। इस पर अंकुश लगाने में राज्य सरकार विफल है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन उनका कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। मृत किसान के परिजनों को सरकार मुआवजा तक नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का कर्ज जल्द माफ करे, नहीं तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव उमेश सिंघार, मोइनुल हक, पूर्व सांसद रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री ददई दूबे, विधायक आलमगीर आलम, देवेन्द्र सिंह, निर्मला देवी, राज्य सभा सांसद प्रदीप बलमुचू, लाल किशोरनाथ शाहदेव, नियेल तिर्की, आलोक दूबे, राजीव रंजन प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS