ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
2018 तक झारखंड को ओडीएफ बनाना है : सीएस
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 6:04:02 PM
2018 तक झारखंड को ओडीएफ बनाना है : सीएस

रांची,  (हि.स.)। मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि लोहरदगा और कोडरमा जिला को जल्द ओडीएफ घोषित किया जायेगा। साथ ही 2018 तक पूरे झारखंड को ओडीएफ राज्य बनाना है। राजबाला वर्मा बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उपायुक्तों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों के कई प्रखंड केवल थोड़े से कार्य से ओडीएफ नहीं हो पा रहे हैं। इसलिये संबंधित अधिकारी समीक्षा करें और उसे पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने उपायुक्तों से कहा कि यह एक रूटीन विकास कार्य नहीं है, बल्कि एक सामाजिक दायित्व है। हमारी समय सापेक्ष जिम्मेवारी भी है। प्रधानमंत्री ने 2019 तक भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाने का लक्ष्य दिया है और मुख्यमंत्री ने झारखंड को 2018 के दो अक्टूबर तक खुले से शौच मुक्त करने का अभियान छेड़ रखा है। 

उन्होंने कहा कि गांव-गांव में व्याप्त सखी मंडलों की पूरी सहायता और सहयोग लें। सभी जिला समन्वयक गांव संगठन और स्वयं सहायता समूह तथा बीडीओ अपने प्रखंड में सभी ग्रामस्तरीय जल स्वच्छता समिति के पर्यवेक्षक के लिये जिम्मेदार बनाये जायें। इस पर जोर दिया कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 12 लाख शौचालय पूर्ण कर लिये जाएं। तथा शेष आठ लाख 2018 के सितम्बर तक पूर्ण करें। इस पर जानकारी देते हुए पेयजल विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह ने बताया कि 2014 में 55 लाख लंबित शौचालय निर्माण में 15 लाख से अधिक शौचालय पिछले ढाई वर्षों में बनाये गये हैं। तथा 9000 गांव, 900 ग्राम पंचायत तथा 35 ब्लॉक तथा रामगढ़ जिला ओडीएफ हो चुका है। शेष 70 से 80 प्रतिशत तक का कार्य पूर्ण हो गया है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS