ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड हॉकी की ब्रांड एम्बेसडर होंगी समुराई टेटे
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 6:26:39 PM
झारखंड हॉकी की ब्रांड एम्बेसडर होंगी समुराई टेटे

रांची,  (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि समुराई टेटे राज्य हॉकी की ब्रांड एम्बेसडर होंगी। साथ ही उन्हें राज्य स्तर हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेवारी भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को समुराई टेटे को सम्मानित करने के बाद बोल रहे थे। इस पर समुराई टेटे ने अपनी स्वीकृति भी दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने खेल सचिव एवं खेल निदेशक को निर्देश दिया है कि हॉकी के लिए सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा में, फुटबॉल के लिए संताल परगना के सभी छह जिले तथा तीरंदाजी के लिए कोल्हान प्रमण्डल के जिलों में विशेष फोकस किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खेल का विकास तभी सम्भव होगा, जब खिलाड़ियों को प्रोफेशनल तरीके से कोचिंग और सुविधा मिलेगी। खेल समाज को जीत हार में सहज बने रहने और जीत के लिए समर्पित प्रयास करने का संदेश भी देता है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS