ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
आठ सौ सहायक पुलिस का चयन
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 6:14:38 PM
आठ सौ सहायक पुलिस का चयन

सिमडेगा, (हि.स .)। खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा चार जिलों के लिये कुल 8 सौ सहायक पुलिसकर्मी का चयन कर लिया गया है। उसकी सूची भी संबंधित जिला के पुलिस केंद्र में टांग दिया गया है। इस संबंध में एसपी राजीव रंजन सिंह ने चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। सिंह ने बताया कि चारों जिला से कुल 27360 लोगों ने 8 सौ पदों के लिये आवेदन किया था। दौड़ में 17849 अभ्यार्थियों ने सफलता पायी। 17338 अभ्यार्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के बाद चयन समिति द्वारा कुल 8 सौ अभयार्थियों की सूची जार कर दी गयी। एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बहाली में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया। 
उन्होंने बताया कि गुमला जिले के लिये 300, लोहरदगा जिले के 150, खूंटी जिले के लिये 200 तथा सिमडेगा जिले के 150 सहायक पुलिस का चयन किया गया। सभी चयनित अभ्यार्थियों की सूची को संबंधित जिला पुलिस केंद्र में लगा दिया गया है। सिंह ने कहा कि चयनित सभी सहायक पुलिस को 10 अगस्त से 21 अगस्त तक संबंधित जिलों में योगदान दे देना है। योगदान देने के समय दो पास्पोर्ट साईज का फोटो, आवेदन के समय जमा किये गये प्रमाण पत्रों के साथ बुलाया गया है। योगदान के समय प्रमाण पत्र गलत पाये जाने पर उसकी बहाली रद्द कर दी जायेगी। सिंह ने कहा कि बहाली पूर्णत: औपबंधिक है। किसी प्रकार का स्थायीकरण का दावा नहीं होगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS