झारखंड
चिकित्सकों की लापरवाही से एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 5:46:43 PMलातेहार, (हि.स.)। सदर अस्पताल में मंगलवार को जवाहर लाल उरांव (35) की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। जवाहर सदर प्रखंड के अम्बाझारन गांव का रहने वाला था। जवाहर की मौत के बाद उसके परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि गंभीर अवस्था में उसे सुबह अस्पताल लाया गया था। लेकिन एक घंटे तक कोई भी चिकित्सक उसे देखने नहीं आया। एक घंटे तक इधर-उधर भटकने के बाद भी जब चिकित्सक नहीं आए तो वे लोग हंगामा करने लगे। बाद में हंगामा बढ़ने पर एक चिकित्सक आया और मरीज को देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होने पर प्रभारी एसडीएम जितेंद्र मुंडा अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। हालांकि चिकित्सकों का कहना था कि जवाहर की मौत अस्पताल पहुंचने की पहले ही हो गयी थी।