ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
विस में दिवंगत नेताओं व अन्य को दी गयी श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 5:33:45 PM
विस में दिवंगत नेताओं व अन्य को दी गयी श्रद्धांजलि

रांची, (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन सदन में पिछले सत्र से लेकर अब तक दिवंगत कई महत्वपूर्ण राजनेता, साहित्यकार, कलाकार एवं लेखक तथा अन्य लोगों के निधन पर शोक प्रकट किया गया। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन.धर्म सिंह, सिक्किम के तीन बार मुख्यमंत्री रहे नर बहादुर भंडारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं फिल्म निर्माता दसारी नारायण राव, राज्यसभा सदस्य व पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे, पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री रामासामी, फिल्म अभिनेता व पूर्व सांसद विनोद खन्ना, अंतरिक्ष वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव, भाकपा के वरिष्ठ नेता बद्री नारायण लाल, पूर्व विधान पार्षद पीके सिन्हा, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात तेलुगू कवि व लेखन सी.नारायण रेड्डी, तेलंगाना के राज्यसभा सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी, पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल, हाईकोर्ट की पहली मुख्य न्यायाधीश लीला सेठ, प्रख्यात वैज्ञानित व शिक्षाविद प्रो.यशपाल, जनहित याचिका के जनक व सर्वाच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पीएन भगवती व टीपी अभिनेत्री रीमा लागू के निधन पर शोक व्यक्त किया। 
इसके अलावा कश्मीर में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मारे गये सात तीर्थयात्रियों, श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई यात्री बस में 17 तीर्थयात्रियों की मृत्यु, बिहार में ठनका की चपेट में आने से 26 लोगों की मृत्यु समेत अन्य घटनाओं में देश के विभिन्न भागों में कई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, कांग्रेस के आलमगीर आलम, नवजवान संघर्ष मोर्चा के भानू प्रताप शाही, जय भारत समानता पार्टी की गीता कोड़ा, बसपा के कुशवाहा शिवपूजन मेहता और भाकपा-माले के राजकुमार यादव ने इनसभी के निधन पर शोक व्यक्त किया। दिवगंत लोगों की आत्मा की शांति के लिए सदन में दो मिनट मौन रखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को बुधवार तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS