ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
मानसून सत्र : पीठासीन पदाधिकारियों की घोषणा
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 5:31:17 PM
मानसून सत्र : पीठासीन पदाधिकारियों की घोषणा

रांची, (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने मॉनसून सत्र के लिए पीठासीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया। उरांव ने मंगलवार को सदन में घोषणा की कि स्टीफन मरांडी, अशोक कुमार, फूलचंद मंडल, आलमगीर आलम और गीता कोड़ा को मॉनसून सत्र के लिए पीठासीन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। वहीं कार्य मंत्रणा समिति में विधानसभा अध्यक्ष के अलावा मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, आलमगीर आलम, प्रदीप यादव, विशेष कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य के रुप में मंत्री सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर, विपक्ष के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन, झामुमो के स्टीफन मरांडी, कांग्रेस के सुखदेव भगत, झामुमो के रवींद्रनाथ महतो, भाजपा के विरंची नारायण, जय भारत समानता पार्टी की गीता कोड़ा और बसपा के कुशवाहा शिवपूजन मेहता को शामिल किया गया है। इस मौके पर संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय ने राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियां और पिछले सत्र के दौरान विभिन्न प्रश्नों पर सरकार की ओर से सदन में दिये गये आश्वासनों पर कृत कार्रवाई प्रतिवेदन,एटीआर की प्रति सभा पटल पर रखा। जबकि विधानसभा के प्रभारी सचिव द्वारा सभा द्वारा गत सत्र में स्वीकृत तथा राज्यपाल द्वारा अनुमत विधेयकों की विवरणी को सभा पटल पर रखा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS