झारखंड
लूट के मामले में दो गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 5:16:16 PMगिरिडीह, (हि.स.)। गिरिडीह नगर पुलिस ने व्यवसायी पवन कुमार से हुई दो लाख की लूट के मामले में सोमवार देर रात दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों से डीएसपी पीके मिश्रा पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर ही है। लेकिन बताया जाता है कि सीसीटीवी के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई है। मालूम हो कि पिछले सप्ताह पचम्बा से तकादा वसूल के वापस गिरिडीह लौट रहे व्यवसायी पवन कुमार से चार युवकों ने दिनदहाड़े बोड़ो के पास दो लाख लूट लिये थे, जिसमें दो अभी भी फरार है।