ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
24 घंटे में विद्युत आपूर्ति नहीं हुई तो जगरनाथ करेंगे आंदोलन
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 7:52:46 PM
24 घंटे में विद्युत आपूर्ति नहीं हुई तो जगरनाथ करेंगे आंदोलन

बोकारो, (हि.स.)। नावाडीह में लचर विद्युत व्यवस्था सुधारने को लेकर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो काफी गंभीर दिख रहे हैं। विधायक महतो स्वयं शनिवार को कार्यकर्ताओं सहित खरपीटो विद्युत सब स्टेशन पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जो भी तकनीकी गड़बड़ी है उसे ठीक करें और 24 घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल करें। अगर एेसा नहीं हुआ तो सोमवार से जोरदार आन्दोलन होना तय है।

मौके पर ही फोन से व्यवस्था करने के बाद विद्युत अधीक्षण अभियंता (चास) सुनील कुमार से वार्ता कर उन्होंने चिरुडीह निवासी जनार्दन महतो व नारायणपुर के दिनेश कुमार महतो को दैनिक मजदूर के रुप में बहाल किया गया, ताकि काम जल्द हो सके। अभियंता नरेन्द्र मिंज ने जानकारी दी कि सबस्टेशन में लगा 33/440 केवीए का ट्रांसफर्मर जल जाने के कारण तत्काल बिजली की आपूर्ति संभव नही है। उक्त जला ट्रांसफार्मर हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाये बिना बिजली की सप्लाई नहीं हो सकेगी।

समाचार लिखे जाने तक काम जारी था। मौके पर उप प्रमुख विश्वनाथ महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, सचिव सोनाराम हेम्ब्रम, लोकेश्वर महतो, राजेन्द्र महतो, तापेश्वर महतो, लाल मोहम्मद, मनोज महतो, वसीम अंसारी, गुड्डू पांडेय, शशांक शेखर सिंह, कुबेर चौधरी, कुलदीप महतो आदि मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS