झारखंड
नहीं रहे मजदूर नेता कामरेड अनिरुद्ध, शोक की लहर
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 7:41:35 PMबोकारो, (हि.स.)। बोकारो में मजदूर-मसीहा के रूप में प्रसिद्ध एटक नेता कारमेड अनिरुद्ध अब इस दुनिया में नहीं रहे। नगर के सेक्टर-3डी-823 स्थित आवास में शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली। लगभग 65 वर्षीय कामरेड अनिरुद्ध पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शवयात्रा के साथ गरगा घाट के किनारे उन्हें बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके निधन के बाद से बोकारो के श्रमिक यूनियन जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।
उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा है। इसी क्रम में बोकारो कर्मचारी पंचायत के सेक्टर-3डी स्थित कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यूनियन के महामन्त्री रमाकांत वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय अनिरुद्धजी एक जुझारू और सुलझे हुए मजदूर नेता थे। बोकारो के मजदूरों के हक के लिए स्वर्गीय अनिरुद्ध निरन्तर आवाज उठाते रहे थे। उनकी मृत्यु से बोकारो के मजदूरों लिए हक की आवाज के लिए संधर्ष करने वाले एक नेता खो दिया। यह क्षति अपूरणीय है। मौके पर यूनियन के राहुल रंजन, अतुल कुमार सिंह, राकेश कुमार, संतोष कुमार, अमरनाथ सिंह, ताराकांत, संजय कुमार महतो, बालेन्द्र राम, विनोद, दीपक कुमार सिंह, जेपी चौधरी, मोतीलाल महतो, इंद्रजीत सिंह, ललन सिंह आदि मौजूद थे।