ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
किसान पर चलायी गयी गोलियां,तलाब में कूदकर बचाई जान
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 12:34:01 PM
किसान पर चलायी गयी गोलियां,तलाब में कूदकर बचाई जान

मेदिनीनगर, (हि.स.)। लेस्लीगंज क्षेत्र के सेहरा गांव के बनहीटांड़ निवासी किसान रामविलास सिंह उर्फ शर्मा सिंह (40 ) पर शुक्रवार तड़के करीब चार जानलेवा हमला किया गया। दो से तीन राउंड गोलियां चलायी गयी। बाद में किसान ने किसी तरह जान बचाते हुए तालाब में कूदकर अपनी जान बचायी। लेस्लीगंज के थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि गोली चलाने का आरोप लगाकर रामविलास सिंह ने लिखित जानकारी दी गयी है। 
उन्होंने बताया कि गोली नहीं चली है। रामविलास का गोतिया के लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा है। लिखित देने के बाद घटनास्थल के आस-पास चौकीदार से जांच करायी गयी, लेकिन किसी ने गोली चलने की जानकारी नहीं दी है। इधर, किसान रामविलास सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे उठने के बाद वह घर के बाहर खड़े थे। तभी एक अनजान व्यक्ति आकर खैनी का डब्बा हाथ से ले लिया और मेरा हाथ पकड़ डंडा से दो-तीन बार पिटायी कर दी। जब रोने-चिल्लाने लगे तो अग्नेयास्त्र निकाल कर गोली चला दी। गोली मिस हो गई। इसी बीच हाथ छुड़ा कर भागने लगे। इसके बाद भी उसने उन्हें लक्ष्य कर दो गोलियां और चलायी। इसके बाद उन्होंने जान बचाने के लिए बगल में पानी से भरे तालाब में छलांग लगा दी। रामविलास ने बताया कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर मोटरसाईकल खड़ी थी। गोली चलाने के बाद युवक उसमें सवार होकर भागने में सफल रहा। किसान ने यह भी बताया कि इस टोला में दूर-दूर पर 10 से 15 घर हैं। इस कारण गोली चलने की आवाज किसी ने नहीं सुनी होगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS