झारखंड
विधायक ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 12:06:51 PMहजारीबाग, (हि.स.)। विधायक मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान यहाँ एक सभा का भी आयोजन किया गया। विधायक ने मोहल्ले के भ्रमण कर सड़क की स्थिति को देखने के बाद आश्वाशन दिया था कि जल्द ही इस सड़क का निर्माण होगा। कम समय में ही विधायक द्वारा इस सड़क को पास कराकर शिलान्यास किये जाने से स्थानीय लोग काफी खुश है| विधायक ने कहा कि उनके हरेक जायज काम के लिए वे सदैव उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा की 54 लाख की लागत से करीब 1 किमी पथ का निर्माण होगा। उन्होंने पथ की गुणवत्ता युक्त निर्माण की जबाबदेही स्थानीय लोगों पर दी। उन्होंने कोनार जलापूर्ति योजना के तहत पाईपलाइन के जरिये भविष्य में इस कॉलोनी में भी पानी उपलब्ध कराने की बात कही।